संबल 2.0 कार्ड कैसे बनाएं । संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे। संबल योजना क्या हैं। मध्यप्रदेश नया स्वेरा योजना क्या है (Sambal Yojana Kya Hai)

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना: भारत देश में आज भी अनेक लोग गरीब मजदूर वर्ग में रहते है, जिनकी सहायता के लिए सरकार अनेक योजनाएं चलाती आ रही है। सरकार की अनेक योजनाओं में से एक योजना Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana भी है, जिसके बारे में मैं आज आपको बताऊंगा। 

इस लेख में हम जानेंगे कि जन कल्याण संबल 2.0 योजना क्या है, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लिए आवेदन कैसे करे, संबल 2.0 कार्ड कैसे बनाएं और संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे इत्यादि।

Sambal 2.0 Scheme को मध्य प्रदेश की सरकार ने गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को राज्य तथा केंद्र की विभिन्न सुविधाओं के लाभ देने के लिए शुरू किया हैं।

संबल योजना को कांग्रेस सरकार के द्वारा रोक दिया गया था, लेकिन अभी हाल ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे फिर से शुरू कर दिया है, अत: आप Sambal 2.0 Scheme का लाभ ले सकते है। इस योजना को अब के रूप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री नया सवेरा योजना में जाना जाता है।

Table of Contents

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है

राज्य तथा केंद्र सरकार गरीब मजदूर वर्ग के लिए अनेक तरह की योजनाएं शुरू करती है, लेकिन उन योजना का लाभ लाभार्थियों को नही मिल पाता है। और इसी समस्या को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना शुरू की गयी।

इस योजना के तहत असंगठित क्षैत्रों के श्रमिक आसानी से विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त कर सकती है। यह लाभ प्राप्त करने के लिए आपको एक संबल कार्ड बनाना होगा।

ध्यान दे किय यह योजना भाजपा सरकार ने शुरू की थी, लेकिन जब अगली बार कांग्रेस सरकार आयी तो नवीनतम मुख्यमंत्री कमलनाथ ने योजना को बंद कर दिया गया। लेकिन 2022 में मुख्यमंत्री शिवराज ने इस योजना को दुबारा शुरू किया गया है, और इस योजना को मध्यप्रदेश नया सवेरा योजना 2022 नाम दिया गया।

संबल 2.0 योजना या नया सवेरा योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना को सबसे पहले 2018 में शिवराज चौहान ने शुरू किया था, लेकिन बाद में इस योजना को कॉंग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था। लेकिन अभी 16 मई 2022 को इस योजना को दुबारा शुरू किया गया है।

इस बार इस योजना में काफी बदलाव किए गये है, जैसे इस योजना के लाभार्थियों में तेंदूपत्ता तोड़ने वाले और असंगठित मजदूरों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा योजना के लिए आवेदन को आसान बनाने के लिए एक अलग से पोर्टल जारी किया गया है।

जो लाभार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहता है, वह अपना आवेदन ऑनलाइन एमपी ऑनलाइन केंद्र, नागरिक सुविधा केंद्र और लोक सेवा केंद्रों के द्वारा कर सकता है।

योजना का नाममध्य प्रदेश नया सवेरा योजना
किसने शुरू कीमध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री
कब शुरू की गयी2018 में
योजना लाभार्थीअंसगंठित क्षैत्रों के गरीब मजदूर
योजना उद्देश्यराज्य के गरीब मजदूर को सभी योजना का लाभ देना
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
योजना स्टेटसचालू
आधिकारीक वेबसाइटhttps://sambal.mp.gov.in/

नोट: संबंल 2.0 योजना की आधिकारी वेबसाइट पोर्टल “http://shramiksewa.mp.gov.in/” को बदलकर “https://sambal.mp.gov.in/ कर दिया गया है, मतलब नयी वेबसाइट पर माइग्रेट कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश संबल 2.0 योजना के लाभ & विषेशताएं

इस योजना के अनेक लाभ है, क्योंकि इस योजना के तहत हमें एक संबल 2.0 कार्ड दिया जाता है। और इस कार्ड की मदद से असंगठित क्षैत्रों के श्रमिक/ मजदुर लाभार्थी आसानी से राज्य और केंद्र की अनेक योजनाओं का लाभ ले सकते है।

वर्तमान में संबल 2.0 कार्ड की मदद से आप निम्नलिखित योजनाओं के लाभ ले सकते हैं, और भविष्य में ज्यादा योजनाओं के लाभ भी ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लाभ

  1. छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
  2. योजना के तहत लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते है।
  3. नया सवेरा कार्ड के रजिस्ट्रेशन के समय उसी महीने के पहले महीने का बचा हुआ बिजली बिल माफ कर दिया जाएगा।
  4. गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा देना
  5. योजना के तहत बिजली बिल की माफी देना
  6. गरीब नागरीकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य देखभाल इत्यादि सुविधा देना
  7. अंत्येष्टि सहयता देना
  8. किसानों को बेहतर कृषि के लिए उपकरण और उच्च तकनीक देना
  9. किसी आपदा या दुर्घटना से ग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर देना
  10. इस योजना का लाभ केवल असंगठित क्षैत्रों में गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करने वाले को मिलेगा।
  11. योजना के तहत संबल 2.0 कार्ड के आवेदन के लिए कोई शुल्क नही है।

Sambal Yojana 2.0 के रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

अगर आप जानना चाहते है कि संबल 2.0 कार्ड कैसे बनाएं तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। क्योंकि इन्ही डॉक्यूमेंट की सहायता से आप मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लिए आवेदन कर सकते है। ये डॉक्यूमेंट निम्नलिखित हैं-

  1. आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  2. आवेदक का बीपीएल कार्ड
  3. आधार कार्ड
  4. पेन कार्ड
  5. मोबाइल नंबर
  6. वोटर आईडी कार्ड
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. असंगठित क्षेत्र का मजदूर कार्ड

मध्य प्रदेश संबल 2.0 के लिए पात्रताएं

यदि आप असंगठित क्षैत्र में एक मजदूर है, और गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह कर रहे है तो आप इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं। अगर आप निम्नलिखित पात्रता मानदंडो को पूरा करते है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • इस योजना का लाभ लेने वाला मजदूर मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • मुख्यमंत्री जनकल्याण सबल योजना या नया सवेरा योजना का लाभ गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले नागरीक ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर आपका परिवार हर महीने 100 यूनिट तक ही बिजली का उपयोग करता है तो आप इस योजना के लिए लाभार्थी हैं।
  • आवेदक की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष तक होना अनिवार्य हैं।

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण संबल 2.0 योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया (A To Z Process)

अगर आप संबल 2.0 कार्ड बनाना चाहते है तो आप निम्न प्रक्रिया के द्वारा आवेदन कर सकते है। लेकिन इससे पहले ध्यान दे कि संबंल की आधिकारी वेबसाइट “http://shramiksewa.mp.gov.in/” को बदलकर “https://sambal.mp.gov.in/” कर दिया गया है। अत: अब आपकी नयी वेबसाइट पर आवेदन करना है।

  • चरण 1: सर्वप्रथम आपको सबंल योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना है। 
  • चरण 2: वेबसाइट पोर्टल के होम पेज पर आपको Menu Bar में “सेवाएं” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  • चरण 3: क्लिक करने पर आपको चार विकल्प मिलेंगे, जिसमें से आपको “पंजीयन हेतु आवेदन करें” विकल्प को क्लिक करना है।
  • चरण 4: अब आप एक नये पेज पर पहुंचेंगे, जहां पर आपको आवेदन करना है।
  • चरण 5: आवेदन करने के लिए आपको अपनी समग्र आई डी और परिवार आई डी नंबर देने होंगे। और फिर आसान कैप्चा डालना होगा।
  • चरण 6: इसके बाद आपको “समग्र खोजें” पर क्लिक करना है।
  • चरण 7: अब आपके सामने संबल 2.0 के रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा, जहां पर आपको आवेदक का फोटो और विवरण देखने को मिलेगा।
  • चरण 8: अब आपको थोड़ा नीचे स्क्रोल करना है और अन्य विवरण को भरना है। जैसे श्रमिक का प्रकार, शिक्षा, कार्य दिवस, नियोजन व्यवसाय इत्यादि।
  • चरण 9: सभी विवरण भरने के बाद आपको अंत में सबसे नीचे तीन बॉक्स को टिक करना है।
  • चरण 10: अंतिम में आपको “आवेदन सरंक्षित करें” पर क्लिक करना है।

इस तरह आपकी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आप एक पूर्ण फॉर्म दिखेगा, जिसे आपको प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है। इसी प्रिंट के द्वारा आप MP Sambal 2.0 Registration Status Check कर सकते हैं।

जन कल्याण संबल योजना रजिस्ट्रेशन का स्टेट्स चैक करे

अगर आपने संबल योजना 2.0 कार्ड या नया सवेरा कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप निम्न प्रक्रिया के द्वारा अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते है।

  1. सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश जनकल्याण की आधिकारीक वेबसाइट पर पहुंचना है।
  2. इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर मेन्यू बार में “हितग्राही डैशबोर्ड” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  3. क्लिक करने पर एक ड्रॉपडाउन बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको संबल या समग्र आईड डालनी है।
  4. इसके बाद आपको “डैशबोर्ड देखे” पर क्लिक करना है।
  5. अब आपको आपके आवेनद का स्टेट्स दिखाई देगा।

संबल 2.0 कार्ड कैसे बनाएं

संबल 2.0 कार्ड बनाने के लिए आपको सबसे पहले संबल योजना में आवेदन करना होगा। अगर आपने उपरोक्त प्रक्रिया से आवेदन कर दिया है, तो कुछ दिनों के बाद आपका संबल कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।

इसके बाद आपको दुबारा आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर कार्ड को डाउनलोड करना होगा, या फिर आप रंगीन प्रिंट भी निकाल सकते है। 

मध्यप्रदेश संबल कार्ड कैसे देखें

  1. आपको सबसे पहले संबल योजना की आधिकारी वेबसाइट पर पहुंचना है।
  2. इसके बाद आपको मेन्यु बार में “हितग्राही डैशबोर्ड” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करना है।
  3. अब आपको अपना समग्र नंबर या संबल योजना नंबर देने है और फिर “डैशबोर्ड देखे” पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपको सभी सदस्यों के नाम दिखाई देंगे, जिसमें आपको अपना नाम सेलेक्ट करना है।
  5. नाम सेलेक्ट करने पर आपको स्वंय का संबल कार्ड दिखाई देगा, और उसकी डिटेल्स भी दिखाई देगी।

नोट: संबल कार्ड बनाने के लिए आपको संबंल योजना के लिए आवेदन करना होगा, और इसकी इसी आर्टिकल में ऊपर दी गयी है।

MP Sambal Card Download

अगर आप संबल कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया हैं। जो लोग जानना चाहते है कि संबल कार्ड प्रिंट कैसे करे, तो इसकी भी प्रक्रिय एक समान है।

  1. सर्वप्रथम वेबसाइट पर पहुंचे
  2. वेबसाइट के हितग्राही डैशबोर्ड पर क्लिक करे
  3. अब अपनी समग्र या संबल आईडी डाले
  4. इसके बाद डैशबोर्ड देखे पर क्लिक करे
  5. अब उपयुक्त सदस्य को चुने
  6. अब आपको कार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते है
  7. डाउनलोन करने के बाद आप इसकी साधारण कॉपी या रंगीन कॉपी निकाल सकते है।

नवीनतम योजना के लिए नया सवेरा कार्ड कैसे बनवाएं

मैने आपको पहले ही बताया था कि इस योजना को कांग्रेस सरकार के द्वारा रोक दिया गया था। जिसे बाद में पुन: 2021 में दुबारा शुरू किया गया है और साथ ही बहुत सारे नयी चीजों को जोड़ा गया। इसके अलावा आधिकारीक वेबसाइट को भी बदल दिया गया।

Jan Kalyan Sambal Yojana में नवीनतम अपडेट करने के बाद इस योजना का नाम भी बदलकर नया सवेरा कर दिया गया। अत: वर्तमान में दुबारा नये कार्ड बनाये जा रहे है। अगर आप भी नया सवेरा कार्ड बनाना चाहते है, तो इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित प्रकार की हैं।

  • अपने पुराने संबल कार्ड को बदलने के लिए आपको अपने सभी दस्तावेज इक्टठा करके अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC center) पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वहां पर उपस्थित कर्मचारी को अपना आधार कार्ड और पुराना संबल कार्ड सत्यापन के लिए देना होगा।
  • अब कर्मचारी आपकी सभी डॉक्यूमेंट की सभी स्तर पर जांच करेगा, और उसके बाद अधिकारी अपने विवेक के आधार पर आपको नया सवेरा कार्ड जारी कर देगा।
  • अगर आपकी द्वारा दिए गये डॉक्यूमेंट और संबल कार्ड की जानकारीयां समान नही होती है तो अपने पुराने कार्ड में बदलाव करवाने होंगे।
  • अब अगर आप पुराने कार्ड में सभी अपडेट करवा देते है तो आपको आसानी से नया सवेरा कार्ड मिल जाएगा।

जिला या निकाय डैशबोर्ड कैसे देखे

अगर आप जिला डैशबोर्ड, निकाय डैशबोर्ड या ग्राम पंचायत / जोन डैशबोर्ड देखना चाहते है तों इसके लिए निम्न प्रक्रिया को फॉलो करें।

  1. सर्वप्रथम आपको संबल योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना है, और होम पेज पर पहुंचना है।
  2. वेबसाइट खोलने पर आपको ऊपर की तरह मेन्यु बार में “एमआईएस” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करना है।
  3. MES विक्लप को क्लिक करने पर आपको तीन विकल्प मिलेंग, जैसे- जिला डैशबोर्ड, निकाय डैशबोर्ड या ग्राम पंचायत / जोन डैशबोर्ड।
  4. अब आप अपनी आवश्यकता अनुसार किसी डैशबोर्ड को क्लिक करके खोल सकते है।
  5. किसी भी डैशबोर्ड को खोलने पर आपको डैशबोर्ड पर निकाय चुनने का विकल्प मिल जाएगा।
  6. आप सभी तरह की जानकारी यहां पर आसानी से ले सकते है।

FAQs – मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

इस लेख में, हमने अब तक जाना कि Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana क्या है और Jan Kalyan Sambal Yojana Apply कैसे करे? इसके अलावा यह भी जाना कि संबल 2.0 कार्ड कैसे बनाएं और संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे? चलिए अब हम संबल 2.0 कार्ड से संबंधित FAQs देखते हैं-

संबल कार्ड कैसे निकाला जाता है?

संबल कार्ड को निकालने के लिए आपको सर्वप्रथम जन कल्याण योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा। इस पोर्टल के होम पेज पर आपको “पंजीयन की स्थिति जांचे” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको 9 अंकों की समग्र आईडी डालनी है और सही सदस्य को देखकर उसका कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

संबल योजना में मजदूरों को कितना पैसा मिलता हैं?

इस योजना के तहत गरीब मजदूरों को अनेक सुविधाएं मिलती है। जैसे अगर किसी श्रमिक की मृत्यु हो जाती है तो उसे 4 लाख रूपयें तक की राशि प्रदान की जाती है। इसी तरह अनेक फायदे हैं, और उन पर मिलने वाली वित्तीय सहायता भी अलग है।

संबल कार्ड कैसे बनवाएं Online?

संबल कार्ड बनाने के लिए आपको योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म के बाद आपको आपको एक समग्र आईडी मिलेगी। अब इस आईडी की मदद से अपना संबल कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

संबल कार्ड किसका बनता है?

यह संबल कार्ड मध्य प्रदेश में रहने वाले गरीब असंगठित मजदुर प्राप्त कर सकते है। इन मजदूरों का राशन कार्ड बीपीएल में होना चाहिए और इनके घर में 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का उपयोग नही होना चाहिए।

सम्बल योजना चालू है या बंद?

इस योजना की शुरूआत 2018 में मुख्यंत्री शिवारज सिंह के द्वारा की गयी थी। लेकिन 2019 में कॉंग्रेस सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था। इसके बाद जब शिवराज सिंह भाजपा की दुबारा सरकार आयी तब इन्होने नये बदलाव के साथ इस योजना को दुबारा शुरू किया। और इसका का नाम बदलकर मध्यप्रदेश नया सवेरा योजना 2022 कर दिया गया।

Conclusion (निष्कर्ष)

इस लेख में, मैने आपको संबल 2.0 कार्ड कैसे बनाएं और संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे, से संबंधित सभी आवश्यक जानकारीयां दी हैं। इसके अलावा इस लेख में मैने आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के बारे में भी बताया है। इस आर्टिकल की मदद से आप अपना संबल 2.0 कार्ड या नया सवेरा कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

मैने इस लेख में आपको संबल कार्ड डाउनलोड करने के बारे में A to Z पूरी प्रक्रिया बतायी है, जिसकी मदद से आप बिल्कुल आसानी सें अपना संबल कार्ड डाउनलोड कर सकते है। ध्यान दे कि संबंल कार्ड बनाने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और आवेदन करना होगा।

4.8/5 - (11 votes)

मैं Vinod Dhakad, Techvinod.Com का Technical Author & Founder हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. अगर आपको किसी प्रकार की जानकारी या मदद चाहिए तो आप हमें Contact Us पेज पर अपना मैसेज भेज सकते हो.

Leave a Comment