Microsoft Word kya है| और कैसे सीखे ?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक ऐसा सॉफ्टवेयर है। जिसमें कि हम कोई भी डॉक्यूमेंट बना सकते हैं। उसकी फॉर्मेटिंग कर सकते हैं।उसे share कर सकते है उस document की print भी निकाल सकते है या उस document को अपने हिसाब से design भी कर सकते है । Microsoft word का उपयोग अपने Office के data को save करने में, या data  को Editing करने में किया जाता है। आज का युग विज्ञान का युग है। जिसमें सब काम कम्प्यूटर होनें लगा है। इसलिए माइक्रोसॉफ्ट कम्प्यूटर का एक अहम हिस्सा है

Table of Contents

MS वर्ड के भाग→

Office Button 

Ms word में Office Button एक मुख्य भाग होता है। इस Button में हम, जो, MS word में फाइल या कोई document बनाते है उसके कई सारे विकल्प मिलते है

Quick Access Toolbar

quick Access Toolbar MS word के TITLE bar में होता है। इसे शॉर्टकट की तरह इस्तेमाल किया जाता है इस टूलबार मे हम उन कमाण्ड  को add कर सकते है जो हमारे सबसे ज्यादा काम आती है। जिससे  हमारे काम करने की Speed ज्यादा हो जाती है ।

Title bar

Title bar MS word की विंडो के सबसे ऊपर के भाग में होती हैं। टाइटल बार में हमें फाइल का नाम दिखाया जाता है। अगर हमने किसी फाइल को सेव किया है तो हमें उसे फाइल का नाम दिखाई देगा और यदि हमने किसी फाइल को सेव नहीं किया है तो वहां पर डॉक्यूमेंट 1 लिखा हुआ दिखाई देगा।

टाइटल बार में हमें तीन बटन मिलते हैं।

Minimize  button—इस बटन पर क्लिक करने से हमने जो प्रोग्राम को ओपन कर रखा होगा वह टास्कबार में ऐड हो जाता है।
Maximize button—मैक्सिमाइज बटन को रिस्टोर बटन भी कहा जाता है इस बटन से हम विंडो की width या चौड़ाई को बढ़ा सकते हैं या घटा सकते हैं।
Close button—इस बटन से हम किसी प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं।

Ribbon bar /menu button

मेन्यू बार टाइटल बार के नीचे वाली बार होती है इसमें सात टैब होते हैं और इन साथ टैब का अलग-अलग ribbon होता है। इन टैब के अंदर हमें अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं जिनकी मदद से हम अपने डॉक्यूमेंट को फॉर्मेट या डिजाइन कर सकते हैं।

मेन्यू बार के tabs—-

S. No.Tabs Name
1Home 
2Insert
3Page layout
4Reference
5Mailing
6Review
7View

Ruler bar

Ruler bar के दो प्रकार होते हैं होरिजोन्टल और वर्टिकल। Ruler बार हमें टेक्स्ट के दो तरफ दिखाई देती हैं। एक  Ruler bar हमें पेज के ऊपर दिखाई देती हैं और एक हमे पेज के बाएं तरफ दिखाई देती है। इन ruler bar  की मदद से हम पेज की मार्जिन को सेट कर सकती है।

Status bar

यह बार हम जो फाइल बनाते हैं उसमें टेक्स्ट एरिया के नीचे दी जाती हैं इसमें पेज को जूम इन और ज़ूम आउट कर सकते हैं। इसके अलावा हमें इस बार में language ,word count ,page number आदि ऑप्शन भी इस टूल में मिल जाते हैं।

Scroll bar

Scroll bar MS word मैं दाएं तरफ दी जाती हैं जो वर्टिकल होती हैं और यह स्क्रोल बार पेज को ऊपर नीचे ले जाने का काम करती है।

Text area

यह एरिया एमएस वर्ड का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है इसमें हम अपने टेक्स्ट को लिखते हैं यह एमएस वर्ड के बिल्कुल मध्य में होता है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इतिहास | 

पहले के समय में एमएस वर्ड इतना ज्यादा लोगों द्वारा पसंद नहीं किया गया था। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में धीरे-धीरे सुधार कर इसको बहुत ही सरल बनाया गया जिससे कि लोगों द्वारा इसको काफी पसंद किया गया है और अब यह एक ऑफिस सॉफ्टवेयर बन गया है इसमें ऑफिस का सभी वर्क किया जा रहा है। इसका एक अलग और बहुत बड़ा इतिहास है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की सबसे पहले शुरुआत 1980 में की गई।

  • फिर 1983 में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को Xenix ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए पहली बार जारी किया गया यह एक साधारण वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर था जो की सीमित विशेषताओं वाला था।
  • 1985 में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 1.0 का विकास हुआ जो की एमएस डॉस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए था। उसे समय में जो अन्य वर्ड प्रोसेसर थे उनकी तुलना में इसके आसान इंटरफेस और इसकी उन्नत क्षमताओं के कारण इसको लोगों द्वारा पसंद किया गया।
  • 1989 में Microsoft word को Macintosh ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए लांच किया गया था जिसका विस्तार एमएस वर्ड के विभिन्न प्लेटफार्म में चलने के लिए किया गया था। इस संस्करण ने संपादन जैसी सुविधाओं जैसे— WYSIWYG (What You See Is What You Get) को पेश किया था। जिससे कि डॉक्यूमेंट को विस्तृत रूप में करना आसान हो गया था।
  • 1990 में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 1.1 विंडोज के लिए लॉन्च किया गया था जिसमें ऑपरेटिंग सिस्टम के प्लेटफार्म पर विंडोज अच्छी अनुकूलता और कार्य क्षमता के साथ कार्य कर सके।
  • 1995 में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 7.0 को लांच किया गया था जिसमें टूलबार और मेनू को शामिल किया गया था।
  • 2002 में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (ऑफिस xp का हिस्सा) ने उन्नत सुविधा के साथ एक व्यवस्थित और उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस को जारी किया।
  • 2007 में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड ने वर्ड 2007 को रिलीज करने के साथ ही सॉफ्टवेयर को redesign भी किया था। इस नए संस्करण में रिबन इंटरफेस जारी किया गया था जो की कमान्ड और फीचर तक आसानी से पहुंचने मैं मदद करता है। अभी के कुछ वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड ने बेहतर सहयोग दिया है साथ ही मोबाइल अनुकूलता, उन्नत स्वरूपन विकल्प और क्लाउड कंप्यूटिंग एकीकरण जैसे उन्नत फिचर्स को शामिल किया है और एमएस वर्ड के नए संस्करण को जारी भी किया है।

आज के समय में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक विश्व स्तर पर उपयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर में से एक है जो विभिन्न दस्तावेजों को बनाने में संपादित करने में मदद करता है।

एमएस वर्ड की प्रमुख विशेषताएं

एमएस वर्ड की प्रमुख विशेषताएं निम्न है जो इसे एक व्यापक सॉफ्टवेयर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

  1. MS Word में टेम्पलेट्स
  2. सिक्योरिटी
  3. MS Word में दस्तावेज़ निर्माण
  4. इन्सर्ट ऑब्जेक्ट
  5. सहभागिता
  6. MS Word में एडिटिंग और प्रूफरीडिंग
  7. फॉर्मेटिंग टूल्स
  8. पेज लेआउट और डिजाइन
  9. मेल मर्ज

FAQ—- एमएस वर्ड से जुड़े हुए कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

एमएस वर्ड क्या है?

एमएस वर्ड एक सॉफ्टवेयर है जिसमें हम कोई भी दस्तावेज आसानी से बना सकते हैं।

एमएस वर्ड को पहली बार कब जारी किया गया था?

एमएस वर्ड को पहली बार 1980 में जारी किया गया था।

एमएस वर्ड में कितने टैब होते हैं?

एमएस वर्ड में 7 टैब होते हैं।

एमएस वर्ड में कितने रुलर होते हैं?

एमएस वर्ड में दो रूलर होते हैं,वर्टिकल और होरिजोन्टल।

एमएस वर्ड की प्रमुख विशेषता क्या होती है?

एमएस वर्ड की प्रमुख विशेषता यह है कि हम इसमें दस्तावेज का निर्माण आसानी से कर सकते हैं।

Conclusion (निष्कर्ष)

आज के आर्टिकल में हमने जानकारी दी है कि एमएस वर्ड क्या है इसकी क्या विशेषताएं हैं एमएस वर्ड का इतिहास क्या है। और भी एमएस वर्ड से जुड़ी हुई जानकारी जैसे की कितने रूलर होते हैं कितने टैब होते हैं। और हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और आपको एमएस वर्ड सीखने में मदद मिली होगी यदि आपको इसमें 7 टैब को डीप में सीखना है तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी इसको शेयर करें।

Rate this post

मैं Vinod Dhakad, Techvinod.Com का Technical Author & Founder हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. अगर आपको किसी प्रकार की जानकारी या मदद चाहिए तो आप हमें Contact Us पेज पर अपना मैसेज भेज सकते हो.

Leave a Comment