PM Kisan Samman Nidhi Yojana : आ गया 13वी क़िस्त का पैसा? यहाँ से स्टेटस चेक करें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसानों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना है जिससे देश के भूमिधारक किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आज देश के करोड़ो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठा रहे हैं। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में लागू की गयी है।

अगर आप एक किसान है तो आप इसके ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके बाद किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में नाम आने के बाद आपको हर साल तीन किस्तों में सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

आज मैं आपको इस आर्टिकल में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से संबंधित अनेक जानकारीयां दूंगा, जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है, इसके लिए अप्लाई कैसे करें,  इस योजना के लाभ क्या हैं, इस योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी और कैसे मिलेगी।

Table of Contents

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है

जैसा की मैने आपको बताया कि यह योजना मुख्य रूप से भारत के किसाने के लिए है जिससे किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6000 रूपयें दिए जाते हैं, और यह 6000 रूपयें एक साल में तीन किश्तों में दिए जाते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की लिस्ट में शामिल लोगों को अब तक 2000 रूपयें की 12 किस्ते दी जा चुकी हैं। इसका मतलब है कि प्रति किसान को इस योजना के तहत अब तक 24000 रूपयें दिए जा चुके हैं।

यह सभी किस्ते सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में डाली जाती है। ध्यान दे कि योजना का लाभ ग्रामीण कृषि योग्य भूमि वाले किसानों के साथ साथ शहरी कृषि योग्य भूमि वाले किसान भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी कृषि योग्य भूमि वाले किसान है तो आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana All Details in Hindi

योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN Yojana)
इसने शुरू कीकिसान कल्याण भारत केंद्र सरकार ने
कब शुरू की1 दिसंबर 2018
योजना के लाभार्थीकृषि योग्य भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान
योजना का उद्देश्यकिसानों को आर्थिक सहायता देना
कुल लाभार्थी12 करोड़ किसान
लाभ राशि6000 रूपयें प्रति वर्ष
योजना प्रकारकेंद्र सरकार योजना
कुल बजट75,000 करोड़ रूपयें
ऑनलाइन पोर्टलpmkisan.nic.in
PMKISAN GoI AppDownload Here
KCC किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्मDownload Here

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के उद्देश्य

यह योजना 1 दिसंबर 2018 को किसान कल्याण भारत सरकार के द्वारा शुरू की गयी थी, जो एक केंद्रीय क्षैत्र योजना के रूप में कार्यान्वित की जाती है। इस योजना को मुख्य रूप से कई छोटे और सीमांत किसानों की आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना को निम्नलिखित उद्देश्य के लिए शुरू किया गया हैं।

  1. इस योजना के तहत कृषि योग्य भूमि वाले ग्रामीण और शहरी दोनों किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  2. लाभ राशि का उपयोग किसान विभिन्न फसलों की खरीद के लिए कर सकता है।
  3. सहायता राशि की मदद से किसान उचित फसल स्वास्थ्य और उचित पैदावार सुनिश्चित कर सकता है।
  4. अनुमान है कि इस योजना के तहत लगभग 14.5 करोड़ लाभार्थियों को को PM-KISAN के कवरेज में वृद्धि होगी। इस योजना का उद्देश्य अनुमानित खर्च के साथ 2 करोड़ से अधिक किसानों को कवर करना है।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार 87,217.50 करोड़ को वित्त पोषित करेगी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 – नई अपडेट

सरकार हर साल दी जाने वाली सहायता राशि का बजट निकालती रहती है। अभी 31 मई 2022 को सरकार ने 11वीं किस्त को जारी किया था, जिसमें सभी किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रूपयें भेजे गए। पता चला है कि सरकार ने अब तक लगभग 50,000 करोड़ रूपयें वितरीत कर दिए है। 

इस योजना की 12वीं किस्त अभी बहुत जल्द ही किसानों को वितरित की जाएगी। और अब तक सरकार ने कुल मिलाकर 24,000 रूपयें हर लाभार्थी किसान के अकाउंट में भेजे हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि चेक या किस्ते

No.किस्तेकिस्त की शुरूआत
1. पहली किस्तFeb. 2019
2.दूसरी किस्तApl. 2019
3.तीसरी किस्तAug. 2019
4.चौथी किस्तJan. 2020
5.पांचवी किस्तApl. 2020
6.छठी किस्तAug. 2020
7.सातवी किस्तDec. 2020
8.आंठवी किस्तApl. 2021
9.नवी किस्तAug. 2021
10.दसवी किस्तJan. 2022
11.ग्याहरवी किस्तMay. 2022
12.बाहरवी किस्त17 अक्टूंबर 2022 (अनुमानित)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्रताएं

इस योजना के लिए कृषि योग्य भूमि वाले छोटे और सीमांत वर्ग के किसान योग्य है। लेकिन ध्यान दे कि सभी संस्थागत भूमिधारक किसान इस योजना के लिए पात्र नही होंगे। और अगर कोई आवेदक निम्नलिखित में किसी भी श्रेणी में आता है तो वह इस योजना के लिए पात्र नही होगा।

  • संवैधानिक पदों पर वर्तमान या पूर्व धारक
  • केंद्र/ राज्य सरकार के मंत्रालयों/ कार्यालयों/ विभागों और इसके क्षैत्र इकाई के सभी कार्यरत या सेवानिवृत्त अधिकारी
  • स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/ चतुर्थ श्रैणी/ समूह डी कर्माचरियों को छोड़कर)
  • पूर्व या वर्तमान मंत्री/ राज्य मित्र/ राज्य सभा/ लोकसभा/ राज्य विधान परिषद के सदस्य
  • नगर निगम/ महापौर/ जिला पंचायतों के पूर्व या वर्तमान अध्यक्ष
  • सभी रिटायर्ड पेंशन धारक/ सुपर नेचुरल जिनकी मासिक पेंसन 10,000 से अदिक है (उपरोक्त क्षैणी के मल्टी टास्किंग स्टाफ/ चतुर्थ श्रैणी/ समूह डी कर्माचरियों को छोड़कर)
  • आयकर का भुगतान करने वाले सभी किसान
  • डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वकील, और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत

नोट: आप उपरोक्त किसी भी श्रेणी में है तो आप इस योजना के लिए आवेदन नही कर सकते है।

PM-KISAN योजना के लाभ क्या क्या हैं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के निम्नलिखित लाभ हैं, जैसे-

  1. इस योजना के तहत समय पर ही किस्ते प्रत्यक्ष किसानों के अकाउंट में हस्तांतरित कर दी जाती है। 25 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18000 करोड़ रूपयें ट्रांसफर किए गए।
  2. किसानों के सभी रिकॉर्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिटल रूप में उपलब्ध हैं, जिससे पंजीकरण और फंड ट्रांसफर काफी आसान हो गया है।
  3. PM-KISAN योजना कृषि के आधुनिकीकरण के लिए सरकार का पहला एक बड़ा कदम है।
  4. इस योजना के लिए लाभार्थियों के चुनाव में कोई भेदभाव नही किया जाता है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना अप्लाई के लिए डॉक्यूमेंट

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी, जैसे-

  1. आवेदक की आधार संख्या या फिर पहचान के लिए कोई अन्य डॉक्यूमेंट जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, नरेगा जॉब कार्ड, मतदान पहचान पत्र।
  2. आवेदक के बैंक खाते की जानकारी, जैसे खाता संख्या, IFSC Code, ब्रांच का नाम आदि।
  3. एक सक्रिय मोबाइल नंबर
  4. जमीन के कागजात
  5. नागरिकता का प्रमाण पत्र
  6. कृषक होने का प्रमाण पत्र
  7. मूल निवास पत्र
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9. आधार कार्ड आदि।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में रजिस्ट्रेशन कैसे करे

अब तक आप जान चुके होंगे कि यह योजना किसानों के लिए कितनी ज्यादा महत्वपूर्ण और अच्छी है। अगर आप भी इस योजना में आपना आवेदन करना चाहते है तो मैने नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना अप्लाई के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सर्वप्रथम आपको PM-KISAN योजना की आधिकारीक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. इस वेबसाइट के होम पेज पर दाहिने तरफ “किसान कॉर्नर” देखने को मिलेगा।
  3. इसमें आपको “नया किसान पंजीकरण” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करें।
  4. अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपने आधार के नंबर डालने है और कैप्चा को डालना है।
  5. कैप्चा डालने के बाद आपको Get OTP पर क्लिक करना है, और फिर प्राप्त OTP को दर्ज करके Verify करना है।
  6. इसके बाद Continue पर क्लिक करने पर आपको एक चेतावनी का नॉटिस मिलेगा, जिसमें लिखा होगा कि “दिए गए विवरणों के साथ कोई रिकॉर्ड नही पाया, क्या आप पीएम-किसान पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं”।
  7. आप “हां” के विकल्प पर क्लिक करें, और फिर पूंछी गयी सभी आवश्यक जानकारीयों को भर दे। और सही जानकारी भरने के बाद इसे सेव कर ले।
  8. आप फॉर्म को भरने के दौरान प्रपत्र में दर्ज भूमि विवरण और खाता विवरण सत्यापित जरूर करें।

अंत में आपको Submit पर क्लिक कर ले, जिसके बाद इस योजना के लिए आपका नाम भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आप इस योजना के लिए ऑफलाइन तरीके भी आवेदन कर सकते है। इसके लिए किसानों को स्थानीय राजस्व अधिकारी (पटवारी) / एक नोडल अधिकारी (राज्य सरकार द्वारा नामित) से संपर्क करना होगा, और अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके अलावा आप अपने नजदिकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) में जाकर भी पंजीकरण कर सकता है, और पंजीकरण के लिए आपको कुछ फीस देनी होगी। आप CSCs जाकर आसानी से अपना पंजीकरण करवा सकते है, और हां अपने साथ सभी डॉक्यूमेंट अवश्य ले जाए।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana स्टेटस कैसे चेक करें

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करते है तो आवेदन के स्वीकृत होने में समय लगता है। लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नही। तो आप इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं। जैसे-

  1. स्टेटस चेक करने के लिए सर्वप्रथम इसकी ऑफिशियल वेबसाइट जाए।
  2. वेबसाइट पर आपको दाहिनी तरफ Farmers Corner का बॉक्स दिखेगा।
  3. इस बॉक्स में आपको Beneficiary Status का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करें।
  4. अब आधार नंबर, खाता नंबर और मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
  5. अब Get Data पर क्लिक करें, जिससे आपको आपकी सभी किस्ते बता दी जाएगी, और आपके एप्लीकेशन का स्टेटस भी बताया जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त सूची में नाम कैसे देखे

अगर आप इस योजना के योग्य है, और आपने योजना में आवेदन किया है तो आप किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। इसके निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।

  1. आप सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और Farmer Corner को देखे।
  2. Farmer Corner में आपको Beneficiary List पर क्लिक करना है।
  3. अब आपको अपने राज्य का नाम, जिला कानाम, तहसील का नाम, ब्लॉक का नाम, तथा गांव का नाम सेलेक्ट करना है।
  4. उपरोक्त सभी डिटेल्स देने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
  5. अब आपके सामने गांव के जितने भी लाभार्थी है, उनके नाम की लिस्ट सामने आ जाएगा।
  6. आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नए आवेदन स्टेटस को कैसे देखे

अब आप ऑनलाइन अपने आवेदन के स्टेटस को देख सकते है कि आपका आवेदन पत्र किस अधिकारी के पास चेकिंग हेतु पेंडिंग में पड़ा है। आवेदन की स्थिति देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।

  1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है, जहां पर दाहिनी तरफ Farmers Corner का बॉक्स मिलेगा।
  2. इस बॉक्स में आपको “Status of Self Registered/ CSC Farmers” पर क्लिक करना है।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आधार नंबर दर्ज करना है, और कैप्चा को डालना है।
  4. इसके बादा आपको Search पर क्लिक करना है, जिसके बाद आवेदन का पूरा स्टेटस आपके सामने आ जाएगा।

किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनाए

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है, वह निम्नलिखित प्रक्रिया के द्वारा बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकता हैं।

  1. केसीसी के लिए किसान को अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा।
  2. अब यहां से KCC के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। हालांकि यह फॉर्म आप ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। 
  3. इस फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारीयों को भरे और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट भी लगाए।
  4. अब फॉर्म सहीत डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी को बैंक में जमा कर दे।
  5. इसके बाद कुछ ही दिनों में आपका किसान क्रेडिट  कार्ड बनकर घर पर आ जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि खाता कैसे सही करें

कई बार आवेदन के दौरान गलतिया हो जाती है, जिसे जल्दी से सुधारना जरूरी है ताकि बिना समस्या के इस योजना का पूरा लाभ मिल सके। आप अपने आवेदन को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से सुधार सकते है। आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन को सुधार सकते है, और ऑफलाइन में आप तहसील में पटवारी या लेखपाल के माध्यम से सुधार सकते है।

अगर आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana से लाभ नही मिल रहा है तो हो सकता है कि आपका खाता संख्या गलत हो। ऐसे में आप निम्नलिखित प्रक्रिया से अपने खाता संख्या को एडिट कर सकते है.

  1. आपक सबसे पहले वेबसाइट से खाता नंबर सुधार फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड करना है।
  2. इसके बाद इस फॉर्म को प्रिंट रूप में निकाल दे, और फिर इसे सही जानकारी से भर दे।
  3. अब इस फॉर्म को तहसील में पटवारी या लेखपाल के पास ले जाए।

इसके बाद आपका खाता नंबर सही कर दिया जाएगा।

PM Kisan Mobile App Download कैसे करें

आप इसके एप को भी डाउनलोड कर सकते है, जैसे-

  1. इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर Farmers Corner में जाए, और Download PMKISAN Mobile App पर क्लिक करे।
  2. इसके बाद एक APK फाइल डाउनलोड होगी।
  3. इस फाइल को आप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर ले।
  4. इस तरह एप डाउनलोड हो जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि चेक मोबाइल नंबर

कुछ लोगों को हेल्पलाइन नंबर की भी जरूरत होती है तो वह निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करके सहायता ले सकते हैं।

PM-Kisan Helpline Number: 011 – 24300606, 155261

आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Contact Us पेज से अन्य सहायता भी ले सकते हैं।

FAQs – PM Kisan Samman Nidhi Yojana

इस आर्टिकल में, मैने आपको Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Details In Hindi में बताई है। चलिए अब मैं आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित आश्यक FAQs के बारे में बताता हूं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए कौन पात्र है?

प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए छोटे और सीमांत वर्ग के किसान पात्र है। लेकिन संस्थागत भूमिधारक, जिनके पास सरकारी खेत, किसी ट्रस्ट के खेत व सहकारी खेत आदि हों, वे इस योजना का लाभ नही ले सकते है। और पहले या वर्तमान में किसी व्यक्ति के पास संवैधानिक पद हो, या कार्याल और विभाग के वर्तमान या सेवानिवृत्त अधिकारी या कर्मचारी हो तब इस योजना के लिए पात्र नही हो।

किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

यह योजना छोटे और सीमांत वर्ग के किसानों के लिए जिन्हे हर साल 6000 रूपयें तीन-तीन की किस्तों में मिलेंगे। 

पीएम किसान की 13 किस्त कब आएगी 2023?

12 वीं किस्त अक्टूम्बर 2022 में दे गयी थी, तो अभी अनुमान है कि 13 वीं किस्त मार्च से 30 जुलाई 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। पिछली बार 9वीं किस्त को अगस्त-नवंबर को जारी किया गया था।

किसान सम्मान निधि पाने के लिए कितनी जमीन होनी चाहिए?

इस योजना के आवेदन के लिए आपके पास कम से कम 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य जमीन होनी चाहिए।

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number kya hai ?

011 – 24300606, 155261

Conclusion – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

अब तक आप जान चुके होंगे कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है? इस आर्टिकल में, मैने आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana से संबंधित All Details in Hindi में बतायी है। उम्मीद है कि यह सभी जानकारीयां आपके लिए जरूर फायदेमंद होगी, और इससे आप PM-KISAN योजना का लाभ लेने में आपको काफी मदद मिलेगी।

5/5 - (1 vote)

मैं Vinod Dhakad, Techvinod.Com का Technical Author & Founder हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. अगर आपको किसी प्रकार की जानकारी या मदद चाहिए तो आप हमें Contact Us पेज पर अपना मैसेज भेज सकते हो.

Leave a Comment